Home Business जानें क्या आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव

जानें क्या आज पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव

0
327

नयी दिल्ली, देश में गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 54 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है।

ADVT

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं। केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमशः 9.5 रुपये और सात रुपये प्रति लीटर तक गिर गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.60 प्रतिशत बढ़कर 100.17 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

……………………(रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..96.72……..89.62

मुंबई …………..111.35……..97.28

कोलकाता ……106.03……….92.76

चेन्नई……………102.63……..94.24

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here