Home Breaking गुरु पूर्णिमा पर राहुल गांधी ने गुरुजनों’ के प्रति जताई कृतज्ञता

गुरु पूर्णिमा पर राहुल गांधी ने गुरुजनों’ के प्रति जताई कृतज्ञता

0
372

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

ADVT

श्री गांधी ने कहा कि गुरु ज्ञान के प्रकाश से अपने शिष्यों को अंधकार के मार्ग से मुक्त करते हैं और त्याग तथा तपस्या की राह दिखाते हैं। गौरतलब है कि देश भर में आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “गुरु अपने शिष्य को अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रुपी प्रकाश के मार्ग पर लेकर जाते हैं, त्याग और तपस्या की राह दिखाते हैं। गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने वाले पावन पर्व, गुरु पूर्णिमा की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं और सभी गुरुजनों को मेरा सादर प्रणाम।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here