पिछले 24 घंटे में 12.30 लाख से अधिक कोविड टीके लगे

0
115

नयी दिल्ली देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लाख 30 हजार 720 कोविड टीके दिये गये। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 102 करोड 27 लाख 12 हजार 895 हो गया है।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 18,762 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। देश में अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 67 हजार 367 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.18 प्रतिशत हो गयी है । पिछले 24 घंटे में 14,306 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

इस समय एक लाख 67 हजार 695 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संख्या 239 दिनों में सबसे कम है। संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है।

देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 98 हजार 397 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक कुल 60 करोड़ सात लाख 69 हजार 717 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here