Home Business पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे हुआ महंगा

पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे हुआ महंगा

0
221

नयी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के तीन वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर उतरने के बावजूद घरेलू स्तर पर गुरूवार को डीजल 30 पैसे और पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। कल इन दाेनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

ADVT

मंगलवार को डीजल 25 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल 22 दिनों के बाद 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। डीजल की कीमत पिछले सात दिनों में से पांच दिन में 1.25 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया है।

यूरोप में ऊर्जा संकट के कारण कच्चे तेल में लगातार सातवें दिनों की तेजी के बाद कल नरमी रही। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेट क्रूड 2.25 डॉलर प्रति बैरल उतरकर 78.64 डॉलर प्रति पर और अमेरिकी क्रूड गिरकर 74.83 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.64—————— 89.87

मुंबई-—————107.71—————— 97.52

चेन्नई—————-99.36 -—————–94.45

कोलकाता————102.17—————-—92.97

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here