Home Business जानिए क्या आज पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ परिवर्तन

जानिए क्या आज पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ परिवर्तन

0
171

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को लगातार 74 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

ADVT

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंगापुर में आज सुबह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.13 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.31 प्रतिशत 84.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………….95.41…….. 86.67

कोलकाता ……..104.67……….89.79

मुंबई ……………109.98………94.14

चेन्नई……………101.40………91.43

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here