Home India सीबीआई ने संभाली महंत नरेंद्र गिरी के मौत की जांच की जिम्मेदारी

सीबीआई ने संभाली महंत नरेंद्र गिरी के मौत की जांच की जिम्मेदारी

0
145

नयी दिल्ली, 24 सितंबर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मृत्यु के मामले की जांच पर केंद्र सरकार की मुहर लगने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच जिम्मेदारी संभाल ली है।

ADVT

सीबीआई सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर जांच की स्वीकृति प्रदान कर की है। इसके बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने जांच से संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी। इस आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी में जांच का जिम्मा संभाल लिया।

देश के साधुओं के सबसे बड़े मानेजाने वाले संगठन के अध्यक्ष रहे महंत गिरी का शव सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बाघंबरी मठ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था।

महंत गिरी की मौत पर कई सवाल उठ रहे थे। विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों और नेताओं की ओर से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here