Home Breaking बद्रीनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, इंजिनियर की मौत, दो पायलट घायल

बद्रीनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, इंजिनियर की मौत, दो पायलट घायल

0
365

नई दिल्ली – उत्तराखंड में शनिवार को बद्रीनाथ से उड़ान भरने के कुछ देर बाद श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई और दो पायलट घायल हो गए हैं।

ADVT

हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। दिल्ली में नागर विमानन महानिदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल में शामिल एक इंजिनियर की इस हादसे में मौत हो गई और दो पायलट घायल हो गए। हेलिकॉप्टर में कुल 8 लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here